Reported By: Shashikant Sharma
,Khargone Conversion:
खरगोन। Khargone Conversion: जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण को लेकर मामला सामने आया है। बमनाला स्थित सेल्दा रोड पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी कि एक कमरे में आदिवासी समाज के लोगों को कथित रूप से सामूहिक धर्मांतरण कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्यकर्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां से चार लोगों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने मौके से ईसाई धार्मिक ग्रंथ, धर्मांतरण से संबंधित साहित्य, प्रोजेक्टर, लैपटॉप और समिति गठन से जुड़ा एक रजिस्टर जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में डिजिटल माध्यमों के जरिए गतिविधि संचालित होने की बात भी सामने आई है। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के आदिवासी युवाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। पकड़े गए व्यक्तियों में दो झाबुआ, एक बड़वानी और एक स्थानीय बमनाला का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-