चेन्नई ओपन में पहले दौर में संधू और दानेक को संयुक्त बढ़त

Ads

चेन्नई ओपन में पहले दौर में संधू और दानेक को संयुक्त बढ़त

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 07:14 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 07:14 PM IST

चेन्नई, आठ सितंबर (भाषा) भारत के अजितेष संधू और चेक गणराज्य के स्टेपन दानेक ने मंगलवार को यहां चेन्नई ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में सात अंडर 65 के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बना ली।

संधू ने आठ बर्डी की लेकिन वह 12वें होल पर एक बोगी भी कर गए जिससे उनका स्कोर सात अंडर रहा।

दानेक ने बोगी रहित स्कोर बनाते हुए सात बर्डी की।

चंडीगढ़ के जयराज सिंह संधू और दिल्ली के राशिद खान और पवन वर्मा छह अंडर 66 के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

गत चैंपियन श्रीलंका के एन थंगराजा तीन अंडर69 के स्कोर से संयुक्त 16वें पायदान पर हैं।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द