Mandsaur Road Accident News: सड़क पर मची अफरातफरी, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगी, मौके का मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश

Ads

Mandsaur Road Accident News: सड़क पर मची अफरातफरी, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगी, मौके का मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 02:50 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 02:50 PM IST

Mandsaur Road Accident News | Photo Credit: IBC24

मंदसौर: Mandsaur Road Accident News मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

जा रहे थे खाटू श्याम दर्शन के लिए

Mandsaur Road Accident News मिली जानकारी के अनुसार, हादसा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार ट्रक में जाकर घुस गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी। जिसकी वजह से चालक नियंत्रण खो दिया।

मौके पर तीन लोगों ने तोड़ा दम

हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक की हालात गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी और घायल को अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं सभी मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दी है और पहचान की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-