Ladli Behna Yojana Update: बंद होने वाली है ‘लाड़ली बहना योजना’..! पोर्टल से काटे जा रहे महिलाओं के नाम, पूर्व सीएम ने किया बड़ा दावा
Ladli Behna Yojana Update: बंद होने वाली है ‘लाड़ली बहना योजना’..! पोर्टल से काटे जा रहे महिलाओं के नाम, पूर्व सीएम ने किया बड़ा दावा |

- मध्य प्रदेश की सरकार पिछले दरवाजे से लाडली बहना योजना बंद करना चाहती है-कमलनाथ
- पिछले 2 साल में लाडली बहना योजना से 3 लाख महिलाओं को बाहर किया जा चुका है-कमलनाथ
- अब रिपोर्ट आ रही है कि समग्र पोर्टल से महिलाओं के नाम डिलीट हो रहे हैं-कमलनाथ
भोपाल। Ladli Behna Yojana Update: मध्यप्रदेश की लोकप्रिय योजना 'लाड़ली बहना योजना' के लाभार्थियों की संख्या कम होती जा रही है। विपक्ष लगातार ये आरोप लगा रही है कि बहुत जल्द प्रदेश सरकार इस योजना को बंद करने वाली है। हालांकि इस पर बयान देते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने पहले ही जाहिर कर दिया है कि लाड़ली योजना कभी बंद नहीं होगी। वहीं विपक्ष का कहना है कि लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों की संख्या कम होती जा रही है। अब इस पर सियासत गरमाई हुई है। लगातार विपक्ष मोहन सरकार पर निशाना साधती हुई नजर आ रही है।
इस मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश की सरकार पिछले दरवाजे से लाडली बहना योजना बंद करना चाहती है। चुनावी फायदे के लिए भाजपा ने महिलाओं को सम्मान राशि दी और चुनाव जीतने के बाद 'मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं' वाली बात हो गई है।
पिछले 2 साल में लाडली बहना योजना से 3 लाख महिलाओं को बाहर किया जा चुका है। अब रिपोर्ट आ रही है कि समग्र पोर्टल से महिलाओं के नाम डिलीट हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगर मालवा और बैतूल के कलेक्टरों ने इस संबंध में पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा गया है कि लाडली बहना योजना पोर्टल के तहत हितग्राहियों के नाम समग्र से डिलीट होने और आधार के समग्र से डी लिंक हो जाने के कारण बहुत सी महिलाओं को आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है।
अगर गौर से देखें तो सितंबर 2023 के बाद से फरवरी 2025 तक लाडली बहना योजना की हितग्राहियों की संख्या लगातार घट रही है। और अब उनके नाम डिलीट होना शुरू हो गए हैं। असल में चुनावी फायदे के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश की महिलाओं से ₹3000 प्रति महीने लाडली बहना योजना में देने का वादा किया था। यह वादा पूरा करना तो दूर अब जानबूझकर षड्यंत्र रचकर महिलाओं को अपात्र बनाया जा रहा है ताकि उन्हें सम्मान राशि ना देना पड़े। यह एक खुला षड्यंत्र है जिसे कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर बेनकाब करेगी।
ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश की सरकार पिछले दरवाजे से लाडली बहना योजना बंद करना चाहती है। चुनावी फायदे के लिए भाजपा ने महिलाओं को सम्मान राशि दी और चुनाव जीतने के बाद 'मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं' वाली बात हो गई है।
पिछले 2 साल में लाडली बहना योजना से 3 लाख महिलाओं को बाहर किया…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 19, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाड़ली बहना योजना के तहत कुछ महिलाओं के नाम समग्र पोर्टल से डिलीट हो गए हैं और आधार के समग्र से डी लिंक हो गए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है। यह समस्या कुछ जिलों, जैसे आगर मालवा और बैतूल में सामने आई है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: 'Ladli Behna Yojana' is about to be closed..! Names of women are being removed from the portal
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm