‘CD’ पर सियासी उबाल.. काली है किसकी दाल? कांग्रेस के पास कहां से आई CD और क्या ये बनेगा चुनावी हथियार

'CD' पर सियासी उबाल.. काली है किसकी दाल? Leader of Opposition Dr. Govind Singh said that I have CDs of BJP leaders

‘CD’ पर सियासी उबाल.. काली है किसकी दाल? कांग्रेस के पास कहां से आई CD और क्या ये बनेगा चुनावी हथियार
Modified Date: January 5, 2023 / 12:05 am IST
Published Date: January 5, 2023 12:05 am IST

भोपालः मध्यप्रदेश में चुनावी साल की शुरुआत में ही सीक्रेट सीडी,चैलेंज और औकात पर पॉलिटिक्स गरमा गई है। प्रदेश के दो कद्दावर नेता गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह बंद कमरे में गुफ्त करते हैं और गले मिलते हैं। लेकिन इन तस्वीरों के कुछ मिनट पहले फ्लैशबैक में जाकर देखें तो यही दोनों नेता सीक्रेट सीडी पर आग उगलते दिखेंगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गोविंद सिंह को मित्र बताते हुए तंज कसा कि वो भजन करने की उम्र में गजल गाने की कोशिश कर रहे हैं।

Read More : इन राज्यों में सर्द हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानें अपने प्रदेश के मौसम का हाल

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मंगलवार को बड़ा दावा किया कि उनके पास बीजेपी और आरएसएस नेताओं की अश्लील सीडी है। इस पर सियासत शुरु हुई तो चुनौती और औकात तक पहुंच गई। अब गोविंद सिंह ने चैलेंज स्वीकार कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को घर आने का न्योता दिया है ताकि वे CD का सच दिखा सकें। हालांकि वीडी शर्मा ने उल्टा नेता प्रतिपक्ष को मर्यादा का पाठ पढ़ा दिया।

Read More : चीन में हाहाकार मचाने वाले वेरिएंट की एंट्री से हड़कंप, यहां 4 मरीजों की हुई पुष्टि, मचा हड़कंप 

बहरहाल, गोविंद सिंह जिस CD की बात कर रहे हैं, वह उनके पास आई कैसे.. इस CD की हकीकत क्या है और क्या ये चुनाव में हथियार बनेगा। जाहिर है जनता इन सवालों के जवाब जानना चाहती है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।