MP Assembly Budget Session: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से, इस दिन बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री, विधायकों ने लगाए 3478 सवाल

Ads

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से, इस दिन बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री, Madhya Pradesh Assembly Budget Session

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 05:00 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 05:00 PM IST

MP Assembly Budget Session. Image Source- IBC24

HIGHLIGHTS
  • कल से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र
  • पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, 18 फरवरी को बजट पेश
  • सरकार विभिन्न विधेयक भी सदन में चर्चा के लिए लाएगी

भोपाल। MP Assembly Budget Session Live: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार यानी कल से प्रारंभ हो रहा है। 18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर रविवार को विधानसभा पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगू भाई पटेल सदन में अभिभाषण देंगे। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों और आगामी नीतिगत प्राथमिकताओं की रूपरेखा पेश की जाएगी। वहीं 18 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष का बजट पेश करेंगे। सरकार की ओर से विभिन्न विधेयक भी सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे, जिन पर चर्चा और पारित करने की प्रक्रिया चलेगी। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बजट सत्र “काफी सार्थक” होगा और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक विमर्श किया जाएगा।

सदस्यों ने लगाए 3478 प्रश्न (MP Assembly Budget Session)

MP Assembly Budget Session: बता दें कि राज्य विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर माहौल गर्म हो गया है। इस बार विधायकों ने सरकार से बड़ी संख्या में सवाल पूछे हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के सदस्यों ने मिलकर कुल 3478 प्रश्न लगाए हैं। इनमें से 2253 प्रश्न ऑनलाइन भेजे गए हैं, जबकि 1225 प्रश्न ऑफलाइन प्राप्त हुए हैं। सवालों में 1750 तारांकित और 1728 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा अब तक 192 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की सूचनाएं भी विधानसभा सचिवालय को मिल चुकी हैं। विपक्ष की ओर से आठ स्थगन प्रस्ताव भी भेजे गए हैं, जिससे माना जा रहा है कि सत्र के दौरान कई मुद्दों पर तीखी बहस हो सकती है। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं के साथ-साथ प्रदेश स्तर के विषयों को भी उठाया है।

यह भी पढ़ेंः-

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कब से शुरू हो रहा है?

बजट सत्र मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है, जिसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।

बजट कब पेश किया जाएगा?

18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत करेंगे।

बजट सत्र में क्या-क्या मुद्दे उठ सकते हैं?

राज्य के विकास कार्य, अधोसंरचना, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक योजनाएं और नए विधेयकों पर चर्चा हो सकती है।

राज्यपाल के अभिभाषण का क्या महत्व होता है?

राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों और आगामी नीतिगत प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाती है।

क्या बजट सत्र में नए कानून भी बन सकते हैं?

हाँ, सरकार की ओर से लाए गए विधेयकों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित कर कानून बनाया जा सकता है।