Madhya Pradesh BJP Ghosna Patra PDF : एमपी बीजेपी का संकल्प पत्र हुआ जारी, जनता के लिए की ये घोषणाएं..
Madhya Pradesh Bjp Ghosna Patra PDF: आज भारतीय जनता पार्टी भी छोटी दिवाली के शुभ अवसर पर अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है।
Madhya Pradesh Bjp Ghosna Patra PDF
Madhya Pradesh Bjp Ghosna Patra PDF : भोपाल। शुक्रवार यानि 17 नंवबर को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस और बीजेपी के अलावा अन्य दलों के उम्मीदवारों ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने अपना वचन पत्र पहले ही जारी कर दिया है। इस बीच आज भारतीय जनता पार्टी भी छोटी दिवाली के शुभ अवसर पर अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी का ये ‘संकल्प-पत्र’ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में जारी हुआ है।
MP Manifesto Design 11-11-2023 Final WebF by Sanjay Bhushan on Scribd
कांग्रेस पहले ही जारी कर चुकी है वचन पत्र
विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से 17 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी किया गया था। मध्य प्रदेश चुनाव को देखते हुए बीजेपी-कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के मध्य प्रदेश में दौरे भी हो रहे हैं। अगर देखा जाए तो पीएम मोदी से लेकर प्रियंका गांधी एवं अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी प्रदेश में प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करते हुए नजर आ रहे हैं। अब देखना ये होगा कि आज भाजपा का जारी होने वाला संकल्प पत्र, कांग्रेस के वचन पत्र पर कितना हावी होता है।

Facebook


