Reported By: Jitendra singh chauhan
,विदिशा: Visidha News: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। सिरोंज निवासी कांग्रेस नेता असद जिलानी (खान) के खिलाफ भारत माता पर अभद्र टिप्पणी की है। उन्होनें भारत माता को डायन कहा है। इस पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है और विदिशा में असद खान जिलानी का पुतला भी फूंका है। सकल हिंदू समाज ने इस पूरे मामले को लेकर विदिशा कोतवाली थाने में एक आवेदन भी दिया है, जिसमें आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
Visidha News: दरअसल, 3 अक्टूबर की दोपहर असद खान जिलानी ने फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “इस डायन की पूजा पिशाच करें, जिसके हाथ में तिरंगा नहीं वह हमारी भारत माता नहीं।” विवाद बढ़ता देख उन्होंने अपना कमेंट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक कई लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था। मामले को लेकर सिरोज भाजपा मंडल अध्यक्ष राम गुलाम राजोरिया ने कहा कि कांग्रेस नेता अशद खान द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली जा रही है। पहले भी यह समाज में जहर घोलने का काम कर चुका है और आज फिर सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट शेयर की है। सिरोंज निवासी अशद खान द्वारा हमारी भारत माता को डायन कहकर पोस्ट किया गया है। इस मामले को लेकर सभी हिंदू संगठनों की मांग है कि उचित कानूनी कार्रवाई के साथ उक्त व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
हिंदूवादी नेता संजू प्रजापति ने कहा कि संघ की 100 वी शताब्दी वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 100 रुपए का एक सिक्का जारी किया गया था, जिसमें भारत मां का चित्र था इसको लेकर अशद खान द्वारा यह टिप्पणी की गई है, जो कि देशद्रोह है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।