मप्र : जर्जर मकान ढहाये जाने के दौरान हादसा, मलबे के नीचे दबकर चार महिला मजदूरों की मौत

मप्र : जर्जर मकान ढहाये जाने के दौरान हादसा, मलबे के नीचे दबकर चार महिला मजदूरों की मौत

मप्र : जर्जर मकान ढहाये जाने के दौरान हादसा, मलबे के नीचे दबकर चार महिला मजदूरों की मौत
Modified Date: September 16, 2026 / 08:08 pm IST
Published Date: September 16, 2026 8:08 pm IST

इंदौर, 16 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार को एक जर्जर मकान को ढहाये जाने के दौरान मलबे के नीचे दबकर चार महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर सांवेर कस्बे में हुआ, जब एक जर्जर मकान को दोबारा बनाने के लिए इसे ढहाया जा रहा था।

उन्होंने बताया,‘‘मजदूर जर्जर मकान की दीवारें तोड़ रहे थे। इस दौरान मकान की दीवार के साथ ही इससे सटे भवन के हिस्से टूट कर नीचे गिर गए और मजदूर मलबे के नीचे दब गए।’’

चौधरी ने बताया कि हादसे में मरने वाली श्रमिकों की पहचान रीना (30), सीमा (33), चंदा (30) और सुशीला (50) के रूप में हुई है।

डीएसपी ने बताया कि मलबे के नीचे दबी तीन महिलाओं समेत पांच श्रमिकों को बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य पूरा हो चुका है और हादसे की जांच की जा रही है।

भाषा हर्ष

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में