मप्र : उमरिया में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

मप्र : उमरिया में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

मप्र : उमरिया में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
Modified Date: June 20, 2026 / 05:06 pm IST
Published Date: June 20, 2026 5:06 pm IST

उमरिया, 20 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में शनिवार को मानपुर-जयसिंहनगर मार्ग पर एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना मानपुर थाना क्षेत्र में राज्य राजमार्ग-10 पर खुटार गांव के निकट एक फार्महाउस के पास हुई। तीनों युवक अपने रिश्तेदारों से मिलकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी।

मानपुर थाने के प्रभारी मुकेश मार्सकोले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस दुर्घटना में रामकेश केवट (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप केवट (30) ने मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीसरे युवक हिमांशु केवट (26) को गंभीर हालत में उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उसकी भी मौत हो गई।

मार्सकोले ने बताया कि कार चालक धीरेंद्र महोबिया को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भाषा

सं, दिमो रवि कांत


लेखक के बारे में