Sagar Cyber Fraud News : शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा, फिर ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गए होश! करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 1.27 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने 52 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए रकम ट्रांसफर कराई। पुलिस ने आरोपी हरमिंदर सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपये रिकवर किए हैं
Sagar Cyber Fraud News / Image Source : FILE
- आरोपी ने शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर 1.27 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए।
- पीड़ित ने रकम जुटाने के लिए 90 लाख रुपये का बैंक लोन लिया और बाकी पैसे रिश्तेदारों से उधार लिए।
- पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपये रिकवर किए।
सागर : Sagar Cyber Fraud News : मध्य प्रदेश के सागर जिले की मोतीनगर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर 1.27 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरमिंदर सिंह को चंडीगढ़ से दबोचा है। ठगी के इस बड़े मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हरमिंदर सिंह ने सागर के एक युवक को शेयर बाजार में निवेश कर बड़ा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। cyber crime News आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने कुल 52 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 1.27 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस भारी-भरकम रकम को जुटाने के लिए पीड़ित युवक ने 90 लाख रुपये का बैंक लोन लिया था, जबकि बाकी पैसे रिश्तेदारों से उधार मांगे थे।
20 लाख रुपये की राशि रिकवर
जब पीड़ित ने अपने पैसे और मुनाफा वापस मांगना शुरू किया, तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और चंडीगढ़ से उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 20 लाख रुपये की राशि रिकवर कर ली है। Crime News In MP मोतीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पीड़ितों और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में गहन जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Employee HRA Latest News: कर्मचारियों के इस भत्ते पर आया बड़ा अपडेट! पति को लाभ मिलने पर पत्नी होंगी अपात्र, सरकार ने संसद में प्रावधानों का किया खुलासा
- Dhamtari Funeral Dispute : रास्ते पर बैरिकेटिंग, 5 घंटे चला विवाद!.. ग्रामीण बोले- हम नहीं करने देंगे महिला का अंतिम संस्कार, जानिए क्यों नाराज थे लोग
- CM Yogi Adityanath Latest News: सीएम योगी ने मिटाया तीन पीढ़ियों का दर्द! 70 साल बाद शहीद जन्मभूमि में बना पुल, लोगों ने भीगी आंखों से दिया सीएम को धन्यवाद

Facebook


