Madhya Pradesh Honey Trap Case: होटल का कमरा और हुस्न का जाल, इंस्टाग्राम वाली दोस्त ने युवक को नग्न कर बनाया वीडियो, फिर जो हुआ उसे सुनकर उड़ जाएंगे होश
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक हनी ट्रैप मामले ने सनसनी मचा दी। युवती ने युवक को होटल में बुलाकर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की, 56 हजार रुपये वसूले और उसका नग्न वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके साथियों को गिरफ्तार कर गहन जांच शुरू की है।
Madhya Pradesh Honey Trap Case / AI GENERATED
- मैहर में हनी ट्रैप मामले में युवती और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया।
- आरोपियों ने युवक से 56 हजार रुपये वसूले और नग्न वीडियो बनाया।
- पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है; मास्टरमाइंड विक्की पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ हनी ट्रैप जैसी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक युवती ने युवक को होटल में बुलाकर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की और 56 हजार रुपये वसूल लिए। इतना ही नहीं, युवती ने युवक का नग्न वीडियो भी बना लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लड़की और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
युवक का नग्न वीडियो भी बनाया
मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर युवक को मिलने के लिए कमरे में बुलाया और उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि लड़की ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर फोन-पे के जरिए उससे 56 हजार रुपये वसूल किए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक का नग्न वीडियो भी बना लिया और उसे सुबह करीब 10 बजे से रात 1 बजकर 30 मिनट तक कमरे में बंद रखा।
पूरे मामले का मास्टरमाइंड युवक
इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीआई अनिमेष द्विवेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़की और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड विक्की नामक युवक है, जिसके खिलाफ पहले से ही 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और जिस पर जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- लॉन्ग टर्म निवेशकों की लॉटरी! 5 साल में 4000% उछाल, इस खबर ने शेयर को आसमान पर पहुंचाया
- सेबी ने मध्यस्थों के लिए ‘उपयुक्त और सक्षम व्यक्ति’ ढांचे में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा
- मेघालय के सांसद ने शिलांग के ‘निफ्ट’ में पूर्णकालिक निदेशक की नियुक्ति की मांग की
- श्रीलंका की नौसेना के तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़ने का मुद्दा उठाया गया रास में
- रास में राघव चड्ढा ने खाद्य मिलावट का मुद्दा उठाया, एफएसएसएआई को मजबूत करने की मांग की

Facebook


