Mandla Crime News: 12वीं के छात्र के बैग खुलते ही स्कूल में मचा हड़कंप, चेकिंग के दौरान मिला ऐसा चीज, देखकर शिक्षक भी रह गए हैरान

Mandla Crime News: 12वीं के छात्र के बैग खुलते ही स्कूल में मचा हड़कंप, चेकिंग के दौरान मिला ऐसा चीज, देखकर शिक्षक भी रह गए हैरान

Mandla Crime News: 12वीं के छात्र के बैग खुलते ही स्कूल में मचा हड़कंप, चेकिंग के दौरान मिला ऐसा चीज, देखकर शिक्षक भी रह गए हैरान

Mandla Crime News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: August 22, 2026 / 08:19 am IST
Published Date: August 22, 2026 8:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • छात्र के बैग से पिस्तौल मिली
  • मोहित मरकाम गिरफ्तार
  • आर्म्स एक्ट के तहत केस

मंडला: Mandla Crime News मंडला जिले के निवास स्थित सांदीपनि विद्यालय में छात्रों के बैग की चेकिंग के दौरान उस समय हड़कंप मच गया। जब कक्षा 12वीं के एक छात्र के बैग से छह राउंड वाली देशी पिस्तौल बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही निवास पुलिस मौके पर पहुंची और पिस्तौल जब्त कर छात्र से पूछताछ शुरू की।

Mandla Crime News जानकारी के मुताबिक, स्कूल में गुटखा, मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री को लेकर छात्रों के बैग की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक छात्र के बैग में पिस्तौल मिली। पुलिस ने हथियार को जब्त कर मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे यह पिस्तौल करीब चार महीने पहले निवास के रसलगंज निवासी 19 वर्षीय मोहित मरकाम से मिली थी।

छात्र के मुताबिक, पिस्तौल पुरानी होने के कारण उसमें जंग लग गई थी और वह उसे रंग करवाने के लिए स्कूल लेकर आया था। छात्र के बयान के आधार पर पुलिस ने मोहित मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मोहित जबलपुर में रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्तौल उसे कहां से मिली और हथियार की सप्लाई के पीछे कौन लोग शामिल हैं। निवास पुलिस ने बताया कि मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पिस्तौल के स्रोत और पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।