Mandla Food Poisoning: खाना बना मुसीबत! देखते ही देखते एक ही परिवार के 9 लोग पहुंचे अस्पताल, छत्तीसगढ़ के बाद अब यहां आया ऐसा मामला
Mandla Food Poisoning: खाना बना मुसीबत! देखते ही देखते एक ही परिवार के 9 लोग पहुंचे अस्पताल, छत्तीसगढ़ के बाद अब यहां आया ऐसा मामला
Mandla Food Poisoning | Photo Credit: IBC24
- कटहल की सब्जी से फूड पॉइजनिंग
- एक ही परिवार के 9 लोग बीमार
- सभी का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी
मंडला: Mandla Food Poisoning मध्यप्रदेश के मंडला जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कटहल की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।
Mandla Food Poisoning मिली जानकारी के अनुसार, मामला अमदरी गांव का है। बताया जा रहा है कि सभी ने कटहल की सब्जी खाया था। जिसके बाद सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। परिजन घबराकर सभी मरीजों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास लेकर पहुंचे। जिसक बाद अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज शुरू किया गया।
बीमार लोगों में बच्चे, बच्चियां, महिलाए शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार सभी मरीजों की हालत पर नजर बनाए हुए है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कटहल की सब्जी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि डॉक्टरों द्वारा मरीजों का उपचार जारी है और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
छत्तीसगढ़ से भी आया था ऐसा ही मामला
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से सामने आया था। जहां तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसक बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों का इलाज जारी है।
मंडलाः एक ही परिवार के 9 लोग बीमार, बीमारों में बच्चे और महिलाएं शामिल https://t.co/w9tbiHmU2d
— IBC24 News (@IBC24News) May 16, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Smart Registry Model: देशभर के लिए मॉडल बना छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री सिस्टम, केंद्र ने की खुलकर तारीफ, जानिए क्या है खास
- CM Vishnu Deo Sai News: ‘कोई कमी नहीं रहनी चाहिए…’ बस्तर में होने वाला है कुछ बड़ा, गृहमंत्री अमित शाह भी होंगे शामिल, सीएम साय ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
- LSG Defeats CSK IPL 2026: लखनऊ ने चेन्नई के उम्मीदों को किया फीका.. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होकर भी CSK को इतने रनों से रौंदा, देखें पूरा स्कोरकार्ड

Facebook


