Mandla Superstition Case India: अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा! महिला को नदी में डुबोकर कराई गई ‘तांत्रिक क्रिया’, फिर जो हुआ… पढ़कर कर उड़ जाएंगे आपके होश
Mandla Superstition Case India: मंडला जिले के घुघरी विकासखंड के किसली गांव से अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को कथित रूप से तांत्रिक क्रिया के नाम पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा है।
mandla news/ image source: ibc24
- अंधविश्वास में महिला को किया गया प्रताड़ित
- कथित तांत्रिक महिला को नदी में लेकर गया
- कई बार नदी में डूबाकर तंत्र क्रिया करवाई
Mandla Superstition Case India: मंडला: मंडला जिले के घुघरी विकासखंड के किसली गांव से अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को कथित रूप से तांत्रिक क्रिया के नाम पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, महिला को एक कथित तांत्रिक द्वारा नदी किनारे ले जाया गया, जहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को बार-बार नदी में डुबोकर तंत्र क्रिया के नाम पर डराया-धमकाया और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी घटना में केवल एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि कुछ ग्रामीणों की भी भूमिका बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अंधविश्वास के इस खेल में गांव के कुछ लोग भी शामिल थे, जिन्होंने इस कथित तांत्रिक की बातों पर विश्वास करते हुए महिला के साथ हो रहे व्यवहार को नजरअंदाज किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो में कथित तौर पर महिला को नदी में ले जाकर तांत्रिक क्रियाएं करवाई जाती दिख रही हैं, जिसे लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अंधविश्वास के कारण समाज में अभी भी मौजूद हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः-
- Balaghat Liquor Shop Protest: ‘अनाब शनाब बकते हैं..’, 50 दिन से सड़क पर डटीं महिलाएं, लेकिन नहीं हटी शराब दुकान! अब मुख्यमंत्री तक पहुंची गुहार, क्या होगा बड़ा फैसला?
- Ladki Bahin Yojana News: महिलाओं के साथ इतने हजार पुरुष भी ले रहे थे ‘लाडकी बहिन योजना’ का लाभ, हर महीने खाते में आ रहे थे 1500 रुपए, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
- Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 11 हफ्तों में रचा इतिहास! रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कमाई में सबके उड़ा दिए होश
- CM Sugam Parivahan Sewa: रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश
- SAGE Startup Spark 2.0: कैसे शुरू करें स्टार्टअप? अगर आपके मन में भी है यही सवाल तो सेज यूनिवर्सिटी में मिलेगा जवाब, देश के सफल उद्यमियों और निवेशक देंगे शानदार आइडिया
- Giribala Singh Samarth Singh Jail : नहीं मिली बेल, CBI लेकर ही जाएगी जेल! त्विषा केस में समर्थ और गिरीबाला सिंह को लेकर आया बड़ा फैसला

Facebook


