Giribala Singh Samarth Singh Jail : नहीं मिली बेल, CBI लेकर ही जाएगी जेल! त्विषा केस में समर्थ और गिरीबाला सिंह को लेकर आया बड़ा फैसला

भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 5 दिन की सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद दोनों आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

Giribala Singh Samarth Singh Jail : नहीं मिली बेल, CBI लेकर ही जाएगी जेल! त्विषा केस में समर्थ और गिरीबाला सिंह को लेकर आया बड़ा फैसला

Giribala Singh Samarth Singh Jail

Modified Date: June 2, 2026 / 03:02 pm IST
Published Date: June 2, 2026 2:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • त्विषा केस में आरोपी समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह को जेल भेजा गया
  • 5 दिन की सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट का बड़ा फैसला
  • दोनों आरोपी 16 जून तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रहेंगे

भोपाल : Giribala Singh Samarth Singh Jail मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मामले में आज कोर्ट से बड़ा फैसला आ गया है। 5 दिनों की सीबीआई (CBI) रिमांड खत्म होने के बाद जांच एजेंसी ने आरोपी समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह को विशेष अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी

इस मामले की सुनवाई जज शोभना भलावे की कोर्ट में चली। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी कर दिया है। Twisha Sharma Case Bhopal Judicial Custody कोर्ट के आदेश के मुताबिक, दोनों आरोपी अब 16 जून तक जेल में रहेंगे।

कुछ ही देर में होंगे रवाना

अदालती कार्यवाही पूरी होने के बाद अब सीबीआई की टीम दोनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेकर जेल जाएगी। कुछ ही देर में सीबीआई समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह को लेकर जेल के लिए रवाना होने वाली है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.