Student Viral Video : क्लासरूम में ‘शादी’…फिर बेंच पर ही शुरू कर दिया कार्यक्रम, वायरल वीडियो देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

मध्यप्रदेश के मंडला जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो ने स्कूलों में अनुशासन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीएम श्री स्कूल बताए जा रहे इस वीडियो में छात्राएं कक्षा-कक्ष के भीतर शादी का नाटक और रील बनाती दिख रही हैं, जिसकी सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Student Viral Video : क्लासरूम में ‘शादी’…फिर बेंच पर ही शुरू कर दिया कार्यक्रम, वायरल वीडियो देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

Student Viral Video/ Image Source : IBC24

Modified Date: December 26, 2025 / 04:18 pm IST
Published Date: December 26, 2025 4:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंडला जिले के बिछिया विकासखंड स्थित पीएम श्री स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • कक्षा-कक्ष में पढ़ाई छोड़कर छात्राओं द्वारा फिल्मी गानों पर शादी का नाटक और रील बनाते हुए दृश्य।
  • वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की निगरानी पर सवाल।

मंडला: मध्यप्रदेश के मंडला जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ बिछिया विकासखंड स्थित एक पीएम श्री स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राएं क्लासरूम के भीतर पढ़ाई छोड़कर फिल्मी गानों पर शादी का नाटक और रील बनाती नजर आ रही हैं।

शादी के नाटक में स्कूल की सामग्रियों का किया प्रयोग

Student Viral Video वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्राओं ने कक्षा-कक्ष को ही शादी का मंडप बना दिया। गजब की बात यह है कि इस शादी के नाटक में स्कूल की सामग्रियों का ही उपयोग किया गया। स्कूली छात्राओं ने किताबों की जगह हाथों में आईडी कार्ड लेकर उसे वरमाला की तरह इस्तेमाल किया। शादी की रस्मों को निभाने के लिए स्कूल के झाड़ू और क्लासरूम के फर्नीचर का सहारा लिया गया।

वीडियो के वक़्त शिक्षक कहा थे ?

Student Viral Video छात्राएं क्लासरूम की मेजों (बेंचों) पर खड़ी होकर बॉलीवुड गानों जैसे “बहारों फूल बरसाओ”, “मेरे हाथ में तेरा हाथ हो” और “मुबारक हो तुमको यह शादी तुम्हारी” पर रील बनाती और डांस करती दिखीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षा के मंदिर में, जहां बच्चों के भविष्य को संवारा जाना चाहिए, वहां इस तरह के फिल्मी ड्रामे और रील बनाने की अनुमति कैसे मिली? जिस समय यह रील बनाई जा रही थी, उस वक्त शिक्षक कहाँ थे?

वीडियो की पुष्टि नहीं करता IBC24

क्या पीएम श्री जैसे प्रतिष्ठित स्कूल में मोबाइल का उपयोग और इस तरह की गतिविधियों पर कोई रोक नहीं है? क्या स्कूल के संसाधनों का इस तरह मजाक बनाना अनुशासनहीनता की श्रेणी में नहीं आता? हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि IBC 24 नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

इन्हे भी पढ़े :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.