Officer in Chaddi Baniyan: ऑफिस में चड्डी-बनियान पहनकर बैठे नजर आए सोसायटी प्रबंधक, वायरल हुआ वीडियो तो बोले- चींटियां काट रही थी तो उतार दिए कपड़े
Officer in Chaddi Baniyan: ऑफिस में चड्डी-बनियान पहनकर बैठे नजर आए सोसायटी प्रबंधक, वायरल हुआ वीडियो तो बोले- चींटियां काट रही थी तो उतार दिए कपड़े
Officer in Chaddi Baniyan: ऑफिस में चड्डी-बनियान पहनकर बैठे नजर आए सोसायटी प्रबंधक, वायरल हुआ वीडियो तो बोले- चींटियां काट रही थी तो उतार दिए कपड़े / Image: IBC24
- गेहूं खरीदी केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- सोसायटी प्रबंधक चड्डी-बनियान में कार्यालय में बैठे नजर आए
- वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी
मंदसौर: Officer in Chaddi Baniyan जिले में गेहूं खरीदी केंद्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चंदवासा साख सहकारी संस्था के प्रबंधक मनोज शर्मा कार्यालय में चड्डी-बनियान में बैठे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी किसान ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया, जिसके बाद सोसायटी प्रबंधक ने खुद सामने आकर सफाई दी है।
चड्डी-बनियान में सोसायटी प्रबंधक
Officer in Chaddi Baniyan वायरल वीडियो में सोसायटी प्रबंधक मनोज शर्मा खरीदी केंद्र के कार्यालय में चड्डी-बनियान में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मनोज शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। उन्होंने बताया कि शरीर पर चींटियां काट लेने और भीषण गर्मी के कारण वे उस हालत में बैठे थे। साथ ही उनका कहना है कि उस समय खरीदी केंद्र पर कोई मौजूद नहीं था और अवकाश के बाद वे वहां पहुंचे थे मनोज शर्मा।
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
सोसायटी प्रबंधक मनोज शर्मा ने वायरल वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो गलत मंशा से वायरल किया गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी और चींटियां काटने की वजह से वे उस स्थिति में बैठे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय कार्यालय में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी है।
ये भी पढ़ें
- iPhone 17 Discount Offer: iPhone 17 खरीदने का ऐसा मौका पहले कभी नहीं आया, 45,000 रुपये से नीचे मिल रहा इस धांसू ऑफर में, जानें कहां चल रही है ये सेल?
- Shri Narayana Hospital Raipur News: श्री नारायणा हॉस्पिटल की टीम ने कर दिखाया असंभव को संभव..! हड्डी बाहर, नसें डैमेज फिर भी बचाया शरीर का अहम हिस्सा, युवक को मिली नई जिंदगी
- Himanta Biswa Sarma Security Breaches: शपथ लेने से पहले ही हिमंता विस्वा सरमा को मौत की नींद सुलाने की तैयारी करके पहुंचा था युवक? सुरक्षा अधिकारियों को चकमा देकर पहुंचा शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक

Facebook


