iPhone 17 Discount Offer: iPhone 17 खरीदने का ऐसा मौका पहले कभी नहीं आया, 45,000 रुपये से नीचे मिल रहा इस धांसू ऑफर में, जानें कहां चल रही है ये सेल?
iPhone 17 Discount Offer: इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone 17 पर बड़ी छूट मिल रही है। क्रोमा सेल के दौरान यह प्रीमियम फोन 45,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है।
(iPhone 17 Discount Offer/ Image Credit: Apple)
- iPhone 17 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट
- कीमत 45,000 रुपये से भी कम हो सकती है
- 120Hz डिस्प्ले और A19 चिपसेट वाला फोन
नई दिल्ली: iPhone 17 Discount Offer: दुनिया में इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन iPhone 17 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट देखने को मिल रही है। यह फोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था और अब इस पर 35,000 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है। पहले अगर किसी ने बजट की वजह से यह फोन नहीं खरीदा था तो अब उनके लिए यह एक अच्छा मौका है। क्रोमा की सेल में यह फोन 45,000 रुपये से कम में मिल सकता है।
iPhone 17 के दमदार फीचर्स
iPhone 17 में इस बार कई बड़े अपग्रेड दिए गए हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है। यह पहले प्रो मॉडल्स में मिलता था। फोन में Apple का नया A19 चिपसेट लगाया गया है जो तेज परफॉर्मेंस और हैवी टास्क आसानी से संभालता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी और 48MP का अल्ट्रा-वाइड डुअल कैमरा सेटअप है। जबकि फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है।
बिक्री में भी बना नंबर वन फोन
अपग्रेड्स की वजह से iPhone 17 दुनियाभर में काफी पॉपुलर हो गया है। 2026 की पहली तिमाही में यह दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका ग्लोबल मार्केट शेयर करीब 6 प्रतिशत रहा जो इसकी जबरदस्त डिमांड को दिखाता है। यूजर्स इसके डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस को काफी पसंद कर रहे हैं।
क्रोमा सेल में मिल रहा बड़ा ऑफर
भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई थी। लेकिन अब क्रोमा की ‘Everything Apple Sale’ में यह काफी सस्ते में मिल रहा है। इस सेल में पुराने फोन पर 23,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू, 8,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा बोनस, डिस्काउंट कूपन और Tata Neu Coins जैसे फायदे दिए जा रहे हैं। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर इसकी कीमत लगभग 44,768 रुपये तक आ जाती है। हालांकि यह कीमत शहर और स्टोर के हिसाब से बदल सकती है। यह सेल 16 मई तक जारी रहेगी।
अन्य फ्लैगशिप फोन पर भी ऑफर
सिर्फ iPhone 17 ही नहीं बल्कि Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी बड़ी छूट मिल रही है। यह फोन लॉन्च के समय 1,29,999 रुपये का था। लेकिन अब इसका कुछ वेरिएंट करीब 97,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। जिससे ग्राहक लगभग 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Google Down: भारत में गूगल हुआ डाउन, लाखों यूजर्स परेशान, स्क्रीन पर बस ‘सर्वर एरर’ का संदेश, क्या ये कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी है?
- NEET Paper Cancelled: रद्द हुई NEET UG की परीक्षा, इस वजह से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा फैसला, 22 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल
- Himanta Biswa Sarma Security Breaches: शपथ लेने से पहले ही हिमंता विस्वा सरमा को मौत की नींद सुलाने की तैयारी करके पहुंचा था युवक? सुरक्षा अधिकारियों को चकमा देकर पहुंचा शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक

Facebook


