मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम एवं राजगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम एवं राजगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम एवं राजगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: April 8, 2022 8:53 pm IST

भोपाल, आठ अप्रैल (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम एवं राजगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे ये दोनों स्थान देश के 10 सबसे अधिक गर्म स्थानों वालों की सूची में रहे।

इसके अलावा, प्रदेश के कई जिलों में लू रही।

आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी. के. साहा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम एवं राजगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश के रतलाम में आज तीव्र लू का प्रकोप रहा, जबकि दमोह, सीधी, सागर, गुना, धार, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खंडवा, राजगढ़, उज्जैन और नौगांव में लू की स्थिति बनी रही।

साहा ने बताया कि अगले चार दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से चार डिग्री अधिक) दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में 41 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री अधिक), जबलपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से पांच डिग्री अधिक) और ग्वालियर 42.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से पांच डिग्री अधिक) रहा।

भाषा रावत अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में