Tikamgarh Cow Smuggling: आलू की बोरियों से भरा था ट्रक, लेकिन अंदर का नजारा देखते ही उड़ गए सबके होश, जांच हुई तो सामने आया चौंकाने वाला सच
Tikamgarh Cow Smuggling: आलू की बोरियों से भरा था ट्रक, लेकिन अंदर का नजारा देखते ही उड़ गए सबके होश, जांच हुई तो सामने आया चौंकाने वाला सच
Tikamgarh Cow Smuggling | Photo credit: AI
- आलू की बोरियों में गौ तस्करी
- 26 मवेशी मुक्त कराए
- बजरंग दल ने मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा
टीकमगढ़: Tikamgarh Cow Smuggling जिले के खरगापुर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बीती रात गोवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा है। यह ट्रक पिपरा मडोरी के पास मिला, जिसमें आलू की बोरियों के नीचे क्रूरतापूर्वक 26 गायों को भरा गया था। कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। बजरंग दल के जिला संयोजक अशोक सेन ने बताया कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की सतर्कता से गोवंश तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया गया।
Tikamgarh Cow Smuggling जानकारी के अनुसार, खरगापुर के समीप जतारा रोड स्थित पिपरा मडोरी के जंगलों में तस्कर एक ट्रक में गायों को भर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ट्रक को रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। खरगापुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोवंश से भरे ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
तस्करी से बचाई गई सभी 26 गायों को सुरक्षित स्थान पर गौशाला भेजने की व्यवस्था की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। बजरंग दल के खरगापुर प्रखंड संयोजक रमेश रैकवार ने खरगापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
बदरवास में कंटेनर से गौवंश जब्त
इसके अलावा शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के सिंघन गांव के पास गौवंश से भरे एक कंटेनर को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सनातनी गौ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्हें रात करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि कंटेनर में गौवंश को भरकर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सनातनी गौ सेवा समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कंटेनर को रोक लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा कंटेनर में मौजूद गौवंश और उनके परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat : खरगे vs रिजिजू.. सदन में आर-पार, अमित शाह के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, क्या ऐसे ही शोर शराबे में दब जाएंगे असली मुद्दे?
- शह मात The Big Debate: सांसदों और अफसरों में ‘लड़ाई’.. सम्मान की दुहाई! बृजमोहन के बाद विजय बघेल ने की शिकायत, जानिए राज्य का मामला आखिर संसद तक क्यों पहुंचा?
- शह मात The Big Debate: वाह सड़क.. आह सड़क, आंकड़ों की तड़क-भड़क! MP में सड़कों के लिए रोना जारी, बार-बार ताकीद के बाद भी क्यों नहीं सुधरे हालात

Facebook


