Ashoknagar Bribery Case: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया इस विभाग का कर्मचारी, रकम लेते ही जाल में फंसा

Ashoknagar Bribery Case: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया इस विभाग का कर्मचारी, रकम लेते ही जाल में फंसा

Ashoknagar Bribery Case: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया इस विभाग का कर्मचारी, रकम लेते ही जाल में फंसा

Ashoknagar Bribery Case: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया इस विभाग का कर्मचारी, रकम लेते ही जाल में फंसा /image: IBC24 File

Modified Date: August 7, 2026 / 03:19 pm IST
Published Date: August 7, 2026 3:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिजली कनेक्शन के लिए कथित तौर पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी
  • पहली किस्त के 5 हजार रुपये लेते समय लोकायुक्त टीम ने लाइनमैन को रंगे हाथों पकड़ा
  • शिकायत के सत्यापन के बाद ग्वालियर लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया

अशोकनगर। Ashoknagar Bribery Case: एमपी के अशोकनगर में आटा चक्की के लिए विद्युत कनेक्शन लगवाने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विद्युत विभाग में पदस्थ लाइनमैन बाबूराम पटेल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया। रिश्वत की रकम लेने के बाद लोकायुक्त की कार्रवाई में लाइनमैन के हाथ गुलाबी हुए तो चेहरा पीला पड़ गया। कार्रवाई का नेतृत्व ग्वालियर लोकायुक्त के निरीक्षक उपेंद्र दुबे ने किया। उनके साथ लोकायुक्त की टीम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Ashoknagar Bribery Case जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श्रीराम बैरागी, निवासी ग्राम कुकररेठा, पिपरई ने आटा चक्की के संचालन के लिए विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन किया था। बताया गया है कि उन्हें एसएसपी की मोटर के लिए बिजली कनेक्शन की आवश्यकता थी। आवेदन किए काफी समय गुजरने के बाद भी जब कनेक्शन नहीं हुआ तो उन्होंने संबंधित विद्युत कार्यालय में संपर्क किया। जहां उनकी मुलकात बाबू राम पटेल से हुई।

बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी रिश्वत (Electricity Connection Bribe)

आरोप है कि कार्यालय में संपर्क करने के दौरान वहां पदस्थ लाइनमैन बाबूराम पटेल ने विद्युत कनेक्शन कराने के एवज में श्रीराम बैरागी से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। परेशान होकर श्रीराम बैरागी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त ग्वालियर से की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त संगठन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने संबंधी शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की योजना तैयार की गई। योजना के अनुसार शुक्रवार को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम अशोकनगर पहुंची।

5 हजार लेते ही जाल में फंसा (Lineman Caught Taking Bribe)

Ashoknagar Bribery Case शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच तय बातचीत के अनुसार रिश्वत की राशि की पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये दिए गए। जैसे ही लाइनमैन बाबूराम पटेल ने रिश्वत के रुपये लिए, पहले से तैयार लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। ट्रैप के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी के हाथों का परीक्षण किए जाने पर हाथों का रंग गुलाबी हो गया। अचानक हुई लोकायुक्त की कार्रवाई से आरोपी लाइनमैन के चेहरे का रंग उड़ गया। लोकयुक्त टीम की आगे की कार्यवाही जारी है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.