Rahul Gandhi Latest Statement: ‘भयंकर आर्थिक तूफ़ान सर पर है’, पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ते ही राहुल गांधी ने दी चेतावनी, पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर कह दी ये बात

Rahul Gandhi Latest Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है।

Rahul Gandhi Latest Statement: ‘भयंकर आर्थिक तूफ़ान सर पर है’, पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ते ही राहुल गांधी ने दी चेतावनी, पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर कह दी ये बात

Rahul Gandhi Latest Statement/image source: ibc24 file image

Modified Date: May 19, 2026 / 05:27 pm IST
Published Date: May 19, 2026 5:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है।
  • राहुल गांधी ने केंद्र की आर्थिक नीतियों पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है।
  • राहुल ने अपने बयान में कहा कि, मौजूदा आर्थिक ढांचा ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा।

Rahul Gandhi Latest Statement: नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। राहुल गांधी ने केंद्र की आर्थिक नीतियों पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि देश जल्द ही एक बड़े ‘आर्थिक तूफान’ का सामना करने वाला है। अपने रायबरेली दौरे के दौरान सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई आर्थिक व्यवस्था अंबानी-अडानी के फायदे के लिए तैयार की गई है, जिसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ेगा।

राहुल गांधी ने आम जनता को दी चेतावनी

राहुल ने अपने बयान में कहा कि, मौजूदा आर्थिक ढांचा ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा। राहुल ने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा, ‘जो आर्थिक झटका आने वाला है, उसका असर अडानी, अंबानी और मोदी जी पर नहीं पड़ेगा। (Rahul Gandhi Latest Statement) इसका सबसे बड़ा असर यूपी के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर होगा।’

राहुल ने पीएम मोदी के विदेश दौरों को लेकर साधा निशाना

Rahul Gandhi Latest Statement:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कस्ते हुए कहा कि, केंद्र सरकार लोगों से विदेश यात्रा कम करने की बात कर रही है और (Rahul Gandhi Latest Statement)  जबकि पीएम मोदी खुद ही लगातार विदेश दौरे पर रहते हैं। राहुल ने आगे कहा कि, सरकार देश की आंतरिक आर्थिक समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय जनता को सलाह देने में लगी हुई है।

फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। (Rahul Gandhi Latest Statement) दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए से बढ़कर 98.64 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 90.67 रुपए से बढ़कर 91.58 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.