Reported By: Sakshi Tripathi
,Mohan Yadav Cabinet Meeting Today | Photo Credit: AI
भोपाल: Mohan Yadav Cabinet Meeting Today आज सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बैठक मंत्रालय में आयोजित होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी।
Mohan Yadav Cabinet Meeting Today भोपाल विदिशा फोरलेन मार्ग निर्माण कार्य प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी की तरफ कदम बढ़ाएगा। यह प्रोजेक्ट धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। सांची स्तूप, संग्रहालय, अशोक स्तम्भ, उदयगिरि की गुफाओं जैसे स्थल इस मार्ग पर मौजूद हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले 4 अगस्त को मोहन कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मंजूरी मिली थी। इस बैठक में किसानों और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) के डिफाल्टर किसानों को राहत देने के लिए ‘कवच योजना’ को स्वीकृति दी गई है। सरकार का दावा है कि योजना से करीब 5 हजार किसान सीधे लाभान्वित होंगे।
सहकारी समितियों के ऋण खातों में हुई अनियमितताओं के कारण प्रभावित किसानों को राहत देने के उद्देश्य से यह योजना लाई गई। सरकार का कहना है कि ऐसे मामलों में किसानों को किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े, इसी उद्देश्य से ‘कवच योजना’ लागू की जा रही है।