BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मोहन यादव ने ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया

मोहन यादव ने ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया

मोहन यादव ने ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया
Bhasha
Published: 22 Jan 2025 | 11:39 pmModified: 22 Jan 2025 | 11:39 pm

भोपाल, 22 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अगले महीने के अंत में यहां होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित करते हुए बुधवार को कहा कि उद्योगपति अपने कौशल प्रबंधन के आधार पर देश को समर्थ-समृद्ध और वैभवशाली बनाने में अपना योगदान देते हैं।

यादव ने यह टिप्पणी महाराष्ट्र के पुणे में हुए ‘इंटरैक्टिव सेशन’ में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए की।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया।

यादव ने कहा, “औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है। औद्योगिक विकास की गति को तेज कर प्रदेश को आर्थिक रूप से अधिक उन्नत और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से निवेश-अनुकूल नीतियों, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे और कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश, अपने प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ निवेशकों के लिए एक आकर्षक केन्द्र के रूप में उभर रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कारोबार की सुगमता पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों का देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान है।

यादव ने कहा, “यदि सेना का जवान सीमा पर देश की रक्षा करता है तो उद्योगपति अपने कौशल प्रबंधन के आधार पर देश को समर्थ-समृद्ध और वैभवशाली बनाने में अपना योगदान देता है। उद्योग समूह रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं।”

मुख्यमंत्री ने ‘पुणे रोड-शो’ संबंधी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश के लिए संवाद कर प्रदेश में निवेश के अवसरों और संभावनाओं से अवगत कराया।

भाषा नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मोहन यादव ने ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया

People also search for:MPMP YadavYadav

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am