MP Apex Bank Bharti : अपेक्स बैंक भर्ती चयन प्रक्रिया में लगाए गए आरोपों को मोहन के मंत्री ने किया खारिज, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- ‘यह कैसा युवा कल्याण’

MP Apex Bank Bharti : अपेक्स बैंक भर्ती चयन प्रक्रिया में लगाए गए आरोपों को मोहन के मंत्री ने किया खारिज, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- 'यह कैसा युवा कल्याण' |

MP Apex Bank Bharti : अपेक्स बैंक भर्ती चयन प्रक्रिया में लगाए गए आरोपों को मोहन के मंत्री ने किया खारिज, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- ‘यह कैसा युवा कल्याण’

MP Apex Bank Bharti | Source : vishvassarang instagram

Modified Date: January 17, 2025 / 01:53 pm IST
Published Date: January 17, 2025 1:50 pm IST

भोपाल। MP Apex Bank Bharti : एमपी में भ्रष्टाचार के नए मामले उजागर हो रहे हैं। पहले पटवारी कांड और अपेक्स बैंक का मुद्दा गरमा गया है। एमपी में मार्क्स लिस्ट घोषित किए बिना इंटरव्यू की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। लिस्ट में एमडी, संयुक्त आयुक्त, बैंक ओएसडी के रिश्तेदारों के नाम है। इस मामले में अब मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का बयान सामने आया है।

read more : Today News and LIVE Update 17 January : दिल्ली चुनाव के लिए BJP खोलेगी घोषणाओं का पिटारा, आज जारी होगा ‘संकल्प पत्र’..

मं​त्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपेक्स बैंक मामले में कहा कि ये फैक्टलेस जानकारी है। संजय भटनागर मेरे OSD नहीं हैं। प्रथम गुप्ता का एमडी मनोज गुप्ता का बेटा नहीं है। अपेक्स बैंक के ओएसडी अरुण मिश्रा के भतीजे संकल्प मिश्रा नहीं है। मोना कोरी रिटायर्ड ज्वाइंट रजिस्ट्रार एसएन कोरी की बेटी नहीं है उनकी बेटी 40 के ऊपर है। अपेक्स बैंक की भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा आई.बी.पी.एस. के माध्यम से कराई गई है।

इस मामले में कांग्रेस का आरोप

अपेक्स बैंक भर्ती में गड़बड़ी पर अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर की है। उमंग सिंघार ने कहा कि बिना अंकों के सीधे इंटरव्यू से मेरिट लिस्ट जारी करना भाजपा के भ्रष्टाचार की नई मिसाल है! विश्वास सारंग जी के OSD और उनके रिश्तेदारों का चयन, बाकी योग्य युवाओं के सपनों का गला घोंटा गया। सारंग जी, यह कैसा ‘युवा कल्याण’ है? मौन यादव जी, क्या यही ‘भाजपा का पारदर्शी मॉडल’ है? युवाओं का हक छीनकर अपनों को फायदा पहुंचाने वाली इस स्कीम पर आपको तत्काल कड़ी जांच करानी चाहिए।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years