Narmadapuram Bribe Case: 90 हजार की रिश्वत लेते दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी गिरफ्तार, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी, इस काम के बदले मांगे थे मोटी रकम

Narmadapuram Bribe Case: 90 हजार की रिश्वत लेते दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी गिरफ्तार, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी, इस काम के बदले मांगे थे मोटी रकम

Narmadapuram Bribe Case: 90 हजार की रिश्वत लेते दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी गिरफ्तार, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी, इस काम के बदले मांगे थे मोटी रकम

Reported By: Atul Tiwari,
Modified Date: September 16, 2026 / 08:29 am IST
Published Date: September 16, 2026 8:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • ₹90 हजार की रिश्वत: नर्मदापुरम में लोकायुक्त ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को पकड़ा
  • कनिष्ठ सहायक भी आरोपी, रिश्वत मांगने का आरोप भारत यादव पर है
  • अग्रवाल होटल में रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

नर्मदापुरम। Narmadapuram Bribe Case: लोकायुक्त पुलिस की दस सदस्यीय टीम ने नर्मदापुरम में बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त के मुताबिक, रिश्वत की मांग मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग (Warehousing Corporation Bribe Case) एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन में पदस्थ कनिष्ठ सहायक भारत यादव ने की थी। आरोप है कि मूंग उपार्जन की एनओसी जारी करने और दो होल्डिंग चालानों को पास कर भुगतान के लिए लगाने के एवज में भारत यादव ने 1 लाख 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

40 हजार पहले ही ले चुका था, 90 हजार लेते धराया

MP Lokayukta Trap शिकायतकर्ता संदीप कुमार परसाई जसलपुर सहकारी सेवा समिति में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं और मूंग उपार्जन का काम भी करते हैं। शिकायत के अनुसार, 8 सितंबर को भारत यादव 40 हजार रुपये की रिश्वत (Narmadapuram Bribe Case) पहले ही ले चुका था। इसके बाद एनओसी जारी करने के लिए शेष 90 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। रिश्वत की लगातार मांग से परेशान होकर संदीप कुमार परसाई ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की। शिकायत का निरीक्षक रजनी तिवारी द्वारा सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम नर्मदापुरम पहुंची और ट्रैप की कार्रवाई की।

कनिष्ठ सहायक ने रिश्वत की रकम लेने कर्मचारी को भेजा (Narmadapuram Lokayukta Action)

Madhya Pradesh Bribe Case लोकायुक्त के अनुसार, ट्रैप के दौरान भारत यादव ने खुद रिश्वत की रकम लेने के बजाय अपने अधीनस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को 90 हजार रुपये लेने के लिए भेजा। विपिन सिंह जैसे ही शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेने पहुंचा, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई अग्रवाल होटल, मीनाक्षी चौराहा, नर्मदापुरम में की गई। मामले में लोकायुक्त पुलिस ने कनिष्ठ सहायक भारत यादव और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रजनी तिवारी, निरीक्षक, लोकायुक्त

संदीप कुमार परसाई, शिकायतकर्ता 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.