Jaipur Road Accident News: तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, सड़क पर मची चीख-पुकार, इतने लोगों की मौके पर हुई मौत

Jaipur Road Accident News: राजस्थान के जयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

Jaipur Road Accident News: तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, सड़क पर मची चीख-पुकार, इतने लोगों की मौके पर हुई मौत

Jaipur Road Accident News/image: IBC24 File

Modified Date: September 16, 2026 / 09:13 am IST
Published Date: September 16, 2026 8:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के जयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर और कार के बीच टक्कर हुई।
  • इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

Jaipur Road Accident News: जयपुर: राजस्थान के जयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि, जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर और कार के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर मिठड़ी के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ। (Jaipur Road Accident News) कार सवार लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Jaipur Road Accident News:  हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत कार्य शुरू कर कार के मलबे से शवों को बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच और पहचान के आधार पर चारों मृतक झुंझुनूं जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.