Morena Crime News: बेखौफ बदमाशों ने कार चालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना के बाद इलाके में फैली दहशत

Morena Crime News: बेखौफ बदमाशों ने कार चालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना के बाद इलाके में फैली दहशत

Morena Crime News: बेखौफ बदमाशों ने कार चालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना के बाद इलाके में फैली दहशत

Morena Crime News

Modified Date: February 12, 2024 / 11:46 am IST
Published Date: February 12, 2024 11:46 am IST

मुरैना। Morena Crime News:  मुरैना जिले की सिविल लाइन थाना इलाके के होमगार्ड कार्यालय के पास दो बदमाशों ने एक कार चालक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया और कार में बैठे युवक को गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची जहां से डॉक्टर ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। पुलिस की 2 टीम आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खगांल रही है,जिससे घटना का पता चल सकें।

Read More: Shivpuri News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री में मारा छापा, 1 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त 

मामले में घायल के परिजनों ने बताया कि प्रवीण राठौर और बदमाशों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच करके कार्रवाई करने की बात कह रही है। गोली लगने से घायल युवक को डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया है जहां घायल को जिला अस्पताल मुरैना में प्राथमिक उपचार तो मिल गया लेकिन डॉक्टर नहीं होने के कारण उसे ग्वालियर ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है।

Read More: शादी के तीन दिन बाद दुल्हन के पेट में उठा दर्द, डॉक्टर ने खोल दी पोल, मामला जानकर दूल्हे के उड़े होश 

Morena Crime News:  वहीं थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच करके ही कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। बदमाशों से युवकों का विवाद काफी पुराना है इसलिए जांच करके ही कार्रवाई होगी, हालांकि घायल युवक ने दो बदमाशों के नाम भी बताए हैं पुलिस ने उनको भी पकड़ लिया है और दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है कि फायरिंग की घटना के समय वह लोग कहां थे।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में