Reported By: Vivek Pataiya
,Rajnandgaon BJP Workers Resign.Photo Creadit: Social Media
BJP Mahila Morcha Jila Adhyaksh List: भोपाल: मध्यप्रदेश भाजपा में महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद महिला मोर्चा की 22 जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान हुआ हैं। मप्र बीजेपी महिला मोर्चा की अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
भाजपा की तरफ से जारी की गई सूची में कुल 22 नाम शामिल है। जारी की गई सूची के अनुसार, शशि सिंह परमार को पन्ना, सुमन यादव को निवाड़ी, कीर्ति गुप्ता को डिंडोरी, (BJP Mahila Morcha Jila Adhyaksh List) भावना साहू को मंडला, निशा नाग को सिवनी, संजूलता सोनवंशी को पांढुर्णा, सुनीता देशमुख को बैतूल, योगमाया शर्मा को हरदा का जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।
BJP Mahila Morcha Jila Adhyaksh List: वहीं मोनिका चौकसे को नर्मदापुरम, ऋतु जैन को सीहोर, प्रियंका मिश्रा को भोपाल नगर, नम्रता शर्मा को भोपाल ग्रामीण, सीमा चौहान को रायसेन, अंशुलेखा भावसार को विदिशा, नीलम सोनी सक्सेना को राजगढ़, मनीषा धाकड़ को नीमच, दीपमाला सोनी को रतलाम, प्रज्ञा ठाकुर को धार नगर, सोनाली श्रीवास्तव को धार ग्रामीण, भावना नागर को आलीराजपुर, दीपमाला बामनिया को झाबुआ और आरती पाठक को भिंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-