MP BJP President Hemant Khandelwal: BJP प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे, CM मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- उन्होंने संगठन को मजबूत बनाया
BJP प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे, CM मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां, MP BJP President Hemant Khandelwal One year
भोपाल। MP BJP President Hemant Khandelwal मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इस अवसर पर शुभकामनाएं देकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके कार्यकाल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिली है और कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं।
MP BJP President Hemant Khandelwal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पिछले एक वर्ष के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं।
प्रदेश संगठन को मजबूत बनाया
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच लगातार संवाद स्थापित करने, संगठनात्मक विस्तार को गति देने, नए जिला कार्यालयों के निर्माण, प्रशिक्षण वर्गों के आयोजन तथा सहयोग सेल जैसी पहलों से संगठन की कार्यक्षमता और सेवा भाव को नई मजबूती मिली है। इन प्रयासों ने भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को उनके सफल एक वर्ष के कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन आगे भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम है। संगठन की ऊर्जा और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ें
- Gwalior Loot Video: दिनदहाड़े 40 लाख की लूट से मचा हड़कंप, कारोबारी के कर्मचारियों को ऐसे बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए लुटेरे
- MP Me Barish Ka Alert: प्रदेश में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी
- IND vs ENG 1st T20 Highlights: रद्द हुआ भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, बेकार गई इन बल्लेबाजों की फिफ्टी… जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला?

Facebook


