Reported By: SATENDRA SINGH TOMAR
,MP Board 12th Result 2026 | Photo Credit: IBC24
मुरैना: MP Board 12th Result 2026 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम (MP Board Result 2026) जारी हो चुका है। सीएम मोहन यादव ने आज सीएम हाउस से 10वीं-12वीं क्लास के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बटन दबाकर घोषित किए। छात्र छात्राएं एमपीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in, result.mponline.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
MP Board 12th Result 2026 LIVE कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और इस बात को मुरैना की होनहार बेटी श्रुति गर्ग ने सच कर दिखाया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के नतीजों में श्रुति ने वाणिज्य संकाय यानी कॉमर्स में पूरे प्रदेश में झंडा गाड़ा है। उन्होंने 500 में से 488 अंक लाकर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे मुरैना जिले को गौरवान्वित किया है।
MP Board 12th Result 2026 परिजनों ने बेटी को खुशी जाहिर कर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और परिजनों ने कहा कि यहाँ की एक बेटी ने आसमान छू लिया है, यह है श्रुति गर्ग जिन्होंने एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया है। पिता राजीव गर्ग की लाडली ने कॉमर्स स्ट्रीम में 488 अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि अगर इरादे फौलादी हों, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती।
एक पिता के लिए इससे गर्व का दिन क्या होगा कि उसे उसकी बेटी के नाम से पहचाना जाए, उसने बहुत मेहनत की थी और आज भगवान ने उसकी मेहनत का फल उसे दिया है। श्रुति की यह सफलता उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक मिसाल है जो छोटे शहरों से बड़े सपने देखते हैं, चंबल के रेतीले धारों से निकलकर सफलता के शिखर तक पहुँचने वाली श्रुति अब क्षेत्र के दूसरे छात्रों के लिए एक प्रेरणा बन गई है।