मप्र : पेड़ से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, एक घायल

मप्र : पेड़ से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, एक घायल

मप्र : पेड़ से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, एक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: February 7, 2022 2:23 pm IST

उमरिया (मप्र), सात फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में सोमवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

चंदिया पुलिस थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग- 43 में ग्राम दुग्बार के पास सुबह छह बजे के आसपास हुई।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिवारी ने बताया कि हादसे के वक्त ये लोग शहडोल से कटनी लौट रहे थे।

भाषा सं रावत रावत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में