MP Gehu Kharidi Slot Booking: दूर हुई अन्नदाताओं की चिंता! गेहूं खरीदी के लिए अब इस तारीख तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, मोहन सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन

Ads

दूर हुई अन्नदाताओं की चिंता! गेहूं खरीदी के लिए अब इस तारीख तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, MP Gehu Kharidi Slot Booking Last Date

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 04:24 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 01:03 AM IST

MP Gehu Kharidi Slot Booking. Image Source- AI Image

भोपालMP Gehu Kharidi Slot Booking: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने गेहूं उपार्जन को लेकर किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। अब प्रदेश के किसान 28 मई तक स्लॉट बुक कर सकेंगे।

MP Gehu Kharidi Slot Booking:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों की सुविधा और उनकी उपज की समय पर खरीदी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष रिकॉर्ड स्तर पर गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। सीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में लगभग 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई थी, जबकि इस वर्ष सरकार ने 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य तय किया है।

सरकार के इस फैसले के बाद उन किसानों को राहत मिलेगी जो अब तक स्लॉट बुकिंग नहीं करा पाए थे। कृषि उपज मंडियों और खरीदी केंद्रों में भी इस निर्णय के बाद गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है।