IPS Transfer Latest News. Image Source- IBC24
भोपाल। MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 5 IPS और 3 SPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश के अनुसार IPS आदित्य सिंघारिया को एसडीओपी सिहोरा (जबलपुर) से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खंडवा) पदस्थ किया गया है। IPS मानस्वी शर्मा को एसडीओपी त्योंथर रीवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन की जिम्मेदारी दी गई है।
MP IPS Transfer: इसी तरह IPS मनीष भारद्वाज को एसीपी कोतवाली इंदौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर पदस्थ किया गया है। IPS विक्रम अहिरवार को सीएसपी नागदा (उज्जैन) से अतिरिक्त डीसीपी, जोन-3, भोपाल बनाया गया है। वहीं IPS जैंडेन लिंगजर्पा को एसडीओपी महिदपुर उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा राज्य सेवा के घनश्याम मालवीय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाजापुर से एआईजी, पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल भेजा गया है। महेंद्र तारणेकर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खंडवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाजापुर पदस्थ किया गया है। वहीं शालिनी दीक्षित को अतिरिक्त डीसीपी, जोन-3, भोपाल से एआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।