शह मात The Big Debate: कहते हैं ‘लाडली’..लेकिन दिखावें हैं धौंस! सरकारी आयोजनों में आखिर क्यों आई लाडली बहनें?

Ads

MP Ladli Behna News: कहते हैं 'लाडली'..लेकिन दिखावें हैं धौंस! सरकारी आयोजनों में आखिर क्यों आई लाडली बहनें?

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 11:56 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 11:58 PM IST

MP Ladli Behna News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बयान
  • कार्यक्रम में न आने वाली महिलाओं के नाम काटो
  • कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला, इसे महिलाओं के प्रति धमकी बताया

भोपाल: MP Ladli Behna News मध्यप्रदेश में भाजपा चौथी बार सत्ता में लौटी तो उसके पीछे सबसे बड़ा सहारा भाजपा की गेम चेंजर योजना लाडली बहना योजना को माना गया,लेकिन इस योजना की हितग्राही महिलाओं के लिए भाजपा के बयानवीर नेताओं के शब्द बाण आये दिन एहसान जताने वाले होते है,विजय शाह के बाद अब सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की ने लाडली बहनों को दो टूक चेतावनी देते हुए कह दिया जो सरकारी कार्यक्रम में न आए,उसका नाम काटो ! मंत्री का बयान वायरल होते ही कांग्रेस ने इसे अवसर की तरह लपका और भाजपा पर सवालों की बौछार कर दी।

MP Ladli Behna Newsलाडली बहनों को मंत्रीजी की धमकी ‘कार्यक्रम में जो न आए उनके नाम काटो’ ये बयान किसी और ने नहीं बल्कि एमपी के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दिया है। मंत्रीजी अपने विधानसभा क्षेत्र इछावर के धामंदा गांव में उपस्वास्थ्य केंद्रों के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन वहां कम भीड़ देखकर उन्होंने मंच से ही अधिकारियों को निर्देश दे दिए कि जो महिलाएं कार्यक्रम में नहीं आती, उनके नाम योजना से काट दिए जाएं।

वैसे मंत्री करण सिंह इकलौते नेता नहीं हैं..जिन्होंने लाडली बहनों पर निशाना साधा हो। इससे पहले मंत्री विजय शाह और बीजेपी विधायक हरि सिंह सप्रे भी लाडली बहनों को लेकर बयान देकर बीजेपी सरकार की परेशानी बढ़ा चुके हैं। यानी एक तरफ सरकार लाडली बहनों को 1500 से बढ़ाकर 3 हजार रु तक ले जाने का वादा कर रही है, तो दूसरी तरफ सरकार के मंत्री कार्यक्रम में न आने पर लाड़ली बहनो को धमका रहे है। मंत्रीजी की धमकी के बाद एक बार फिर लाडली बहना पर सियासी लड़ाई चरम पर है।

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मंत्रीजी की सफाई भी सामने आई। मंत्रीजी भले लाख सफाई दें, लेकिन लाडली बहनों को धौंस देकर वो कठघरे में जरूर हैं और सवाल भी उठ रहा है कि आखिर लाडली बहनों को सियासी इवेंट में आने के लिए बाध्य किया जा सकता है, क्या लाडली बहनों को राशि देकर एहसान किया जा रहा है?

इन्हें भी पढ़े:-

लाडली बहना योजना क्या है?

यह मध्यप्रदेश सरकार की योजना है, जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। हाल ही में राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का वादा किया गया है।

विवाद क्यों हुआ?

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि जो महिलाएं सरकारी कार्यक्रम में नहीं आएंगी, उनके नाम योजना से काट दिए जाएं। इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

क्या यह बयान आधिकारिक नीति है?

नहीं, यह मंत्री का व्यक्तिगत बयान है। योजना में ऐसा कोई आधिकारिक प्रावधान नहीं है।