MP Lokayukta Trap Today: रिश्वतखोर रोजगार सहायक गिरफ्तार, पीएम आवास की किस्त के लिए मांगी थी रिश्वत, इतने हजार लेते ही लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा
MP Lokayukta Trap Today: रिश्वतखोर रोजगार सहायक गिरफ्तार, पीएम आवास की किस्त के लिए मांगी थी रिश्वत, इतने हजार लेते ही लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा
MP Lokayukta Trap Today: रिश्वतखोर रोजगार सहायक गिरफ्तार, पीएम आवास की किस्त के लिए मांगी थी रिश्वत, इतने हजार लेते ही लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा /image: AI Generated
- PM आवास योजना की तीसरी किस्त के नाम पर 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार
- लोकायुक्त सागर की ट्रैप कार्रवाई में पंचायत भवन से आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया
- शिकायत की पुष्टि के बाद बिछाया गया जाल, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
दमोह। MP Lokayukta Trap Today: आपने देखा होगा कि आजकल सरकारी दफ्तर में अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने के कई मामले आते रहते है। मध्यप्रदेश में भी में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में दमोह जिले में लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करते हुए एक रोजगार सहायक को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त के पहले कुटीर की लोकेशन सही कराए जाने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
10 हजार रुपए की मांगी थी रिश्वत (Damoh Bribery Case)
MP Lokayukta Trap Today जानकारी के अनुसार, जिले के तहसील जबेरा की ग्राम पंचायत परासई निवासी संजू रैकवार का प्रधानमंत्री आवास (PM Awas Yojana Bribe) स्वीकृत था, जिसकी दो किश्ते पूर्व में आ चुकी थी और तीसरी किस्त के पूर्व उसे अपने आवास की लोकेशन सही करनी थी। इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक राजेश सिंह लोधी के द्वारा 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी, जिसके बाद 8000 रुपए दिए जाने पर सहमति बनी।
MP Lokayukta Trap Today पूर्व में भी किश्त के नाम पर रिश्वत दिए जाने और फिर रिश्वत की मांग के चलते आवेदक द्वारा मामले की शिकायत लोकायुक्त सागर में दर्ज कराई गई। शिकायत की पुष्टि उपरांत लोकायुक्त टीम ने अपना जाल बिछाया और गुरुवार को जैसे ही आवेदक ने आरोपी को ग्राम पंचायत भवन में रिश्वत की रकम दी, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
ये भी पढ़ें

Facebook


