Pakistan Coal Mine Blast News: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, एक साथ 32 मजदूरों की मौत, कई अब भी मलबे में फंसे

पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट, 11 मजदूरों की मौत

Pakistan Coal Mine Blast News: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, एक साथ 32 मजदूरों की मौत, कई अब भी मलबे में फंसे

Pakistan Coal Mine Blast News: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, एक साथ 32 मजदूरों की मौत, कई अब भी मलबे में फंसे /image: AI Generated

Modified Date: July 31, 2026 / 07:21 am IST
Published Date: July 31, 2026 1:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 32 मजदूरों की मौत
  • हादसे की वजह मीथेन गैस का रिसाव और विस्फोट बताया गया
  • कई मजदूर अब भी लापता, राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी

क्वेटा। Pakistan Coal Mine Blast News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भयानक हादसा हो गया। यहां एक कोयला खदान (Pakistan Mining Disaster) में विस्फोट होने से कम से कम 32 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई मजदूर मलबे में फंस गए हैं और लापता हैं। राहत बचाव कार्य तेजी से जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, फंसे हुए मजदूरों की स्थिति गंभीर होने की आशंका है और उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। सरकारी खान निरीक्षक गनी बलूच ने बताया कि बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित खदान में मीथेन गैस जमा होने के कारण यह विस्फोट हुआ।

बचाव अभियान जारी (Balochistan Mine Explosion)

Pakistan Coal Mine Blast News अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कुछ घंटों बाद पहले सात मजदूरों के शव बरामद किए गए। बाद में बचाव दल ने अन्य शव भी निकाले, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। गनी बलूच ने कहा कि जब तक सभी फंसे हुए मजदूरों का पता नहीं चल जाता, तब तक बचाव अभियान जारी रहेगा। हालांकि, उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मीथेन गैस के कारण हुए विस्फोट के बाद किसी के जीवित मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती है, क्योंकि ऑक्सीजन का स्तर लगभग शून्य हो जाता है। यही कारण है कि बचाव दल भी खदान के भीतर बेहद सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं।’’

Pakistan Coal Mine Blast News बलूचिस्तान (Balochistan Mine Explosion) के खान एवं खनिज मंत्री शोएब नोशेरवानी ने कहा कि बचाव दल अत्यंत कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रांतीय सरकार बचाव अभियान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.