MP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का अलर्ट, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

MP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव की चेतावनी दी है।

MP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का अलर्ट, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

MP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega/AI Generated Image

Modified Date: June 10, 2026 / 09:34 am IST
Published Date: June 10, 2026 9:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • कई जिलों में गर्मी का असर जारी है, जबकि कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है
  • 20 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
  • भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है

भोपालMP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। तपती सड़कें और उमस भरी हवाओं के बीच कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है तो मध्य प्रदेश में अभी भी मानसून की रफ्तार धीमी है, जिससे गर्मी के तेवर अभी बरकरार है, लोगों का हाल बेहाल हो गया है।

मध्य प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 26 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। दतिया में 44 डिग्री, राजगढ़ और रीवा में 43 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि ग्वालियर 42.8 डिग्री के साथ प्रदेश के बड़े शहरों में सबसे गर्म रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

मौसम विभाग (MP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) ने प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। एक तरफ बारिश का अलर्ट है तो दूसरी तरफ 46 डिग्री की तपिश, ऐसे में प्रदेश में मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है।

कल 20 जिलों में जारी किया गया था अलर्ट

MP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega मानसून की एंट्री से पहले मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि अलगे 3 दिनों तक प्रदेश में आंधी, बारिश के साथ गर्मी का असर भी बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.