MP News: मध्यप्रदेश के इस जेल से हुआ था फरार, छत्तीसगढ़ में ससुराल को बनाया था ठिकाना, ऐसे पहुंचा पुलिस की गिरफ्त में

Ads

मध्यप्रदेश के इस जेल से हुआ था फरार, छत्तीसगढ़ में ससुराल को बनाया था ठिकाना, MP News: Prisoner absconding from Shajapur District Jail

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 10:02 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 10:02 PM IST

शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिला जेल से फरार हुए बंदी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दबोचा गया, जहां वह अपने ससुराल में छिपकर रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी 15 मार्च को शाजापुर जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि फरार बंदी बालोद में अपने ससुराल में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस लाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फरारी के दौरान आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो गया था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और फरार होने में किसी की मदद की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः-