MP Police News: इन जिलों के एसपी को अतिरिक्त जिम्मेदारी, अब संभालेंगे यहां की भी कमान, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
इन जिलों के एसपी को अतिरिक्त जिम्मेदारी, अब संभालेंगे यहां की भी कमान, MP Police News: 5 IPS officers given additional charge
MP Police News. Image Source- IBC24
भोपाल। MP Police News: मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पांच आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
MP Police News: जारी आदेश के तहत ग्वालियर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को उनके वर्तमान दायित्व के साथ पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) ग्वालियर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार सूरज कुमार वर्मा, जो वर्तमान में भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हैं, उन्हें 7वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल भिंड के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को 10वीं वाहिनी के सेनानी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं मंडला के पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी को 35वीं वाहिनी के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल को 29वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल दतिया के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

- Jewar Airport Noida News: देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कॉमर्शियल उड़ाने.. CM योगी ने किसानों को दिया श्रेय, कहा, ‘उत्तर प्रदेश बनेगा विकास का बड़ा केंद्र’..
- CG Shala Praveshotsav Abhiyan 2026: कल से खुलेंगे प्रदेश के स्कूल, इस दिन तक चलेगा शाला प्रवेश उत्सव अभियान, सीएम विष्णुदेव साय ने जनप्रतिनिधियों से की ये अहम अपील
- UK Social Media Ban For Under 16 : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Instagram, Facebook, TikTok बैन! सरकार ने लिया बड़ा फैसला
- 8th Pay Commission Latest Updates: कहीं आप भूल तो नहीं रहे हैं यह जरूरी तारीख? 8वें पे कमीशन से जुड़ी आज की डेडलाइन मिस हुई तो अगला चांस आएगा 10 साल बाद
- Twisha Sharma Dead Case : क्या मिटा दिए गए त्विषा शर्मा की मौत के राज़? बिना सील के पड़े रहे सबसे बड़े सबूत, जांच पर उठे गंभीर सवाल

Facebook


