UK Social Media Ban For Under 16 : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Instagram, Facebook, TikTok बैन! सरकार ने लिया बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक असर डाल रहा है। हालांकि, WhatsApp जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं होंगे।

UK Social Media Ban For Under 16 : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Instagram, Facebook, TikTok बैन! सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Modified Date: June 15, 2026 / 03:23 pm IST
Published Date: June 15, 2026 3:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध की घोषणा।
  • PM कीर स्टारमर ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को बताया प्राथमिकता।
  • WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप्स को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया।

नई दिल्ली : ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोमवार 15 जून को देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री और खुद छोटे बच्चों के पिता होने के नाते स्टारमर ने इसे देश के लिए एक बड़ा क्षण और एक जरूरी बदलाव बताया है।

16 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध

लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट से देश को संबोधित करते हुए ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर ने कहा कि सरकार 16 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए सोशल मीडिया तक पहुंच पर प्रतिबंध लगाएगी। उन्होंने माना कि दुनिया की कुछ सबसे शक्तिशाली टेक कंपनियों पर इस तरह का प्रतिबंध लगाना आसान नहीं होगा, लेकिन बच्चों की खुशी और सेहत उनके लिए सबसे ऊपर है।

व्हाट्सप्प नहीं होगा बैन

स्टारमर के अनुसार, सोशल मीडिया बच्चों को दुखी कर रहा है, उनका शोषण आसान बना रहा है और उनके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके अलावा यह बच्चों को पढ़ाई, दोस्तों के साथ खेलने और सही समय पर सोने से भी रोकता है। इस प्रतिबंध को लेकर लंबे विचार-विमर्श के बाद रूपरेखा तय की गई है, जिसमें वे माता-पिता भी शामिल थे जिनके बच्चे टिकटॉक, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे ऐप्स के हानिकारक प्रभावों से पीड़ित रहे हैं। हालांकि, इस बैन में व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग ऐप्स को शामिल नहीं किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.