MP Police Promotion: पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा! इतने सूबेदारों को अब मिला ये बड़ा पद, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Ads

पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा! इतने सूबेदारों को अब मिला ये बड़ा पद, MP Police Promotion Latest List Issues By PHQ

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 09:47 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 09:48 PM IST

भोपाल। MP Police Promotion Latest List मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में पदोन्नति का दौर शुरू हो गया है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पुलिस अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। प्रदेशभर में 168 सूबेदार एवं कार्यवाहक रिजर्व इंस्पेक्टर को पदोन्नत कर स्थायी रिजर्व इंस्पेक्टर बनाया गया है।

MP Police Promotion Latest List पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति प्रक्रिया के तहत सूबेदारों को पदोन्नत कर रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) बनाया गया है, जबकि कार्यवाहक आरआई के रूप में कार्य कर रहे अधिकारियों को स्थायी पदोन्नति प्रदान की गई है। इस फैसले से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को बड़ा लाभ मिला है।

देखें सूची (MP Police Promotion Latest List)