iPhone Air Price Drops: महंगा iPhone Air अब हुआ बजट में! छप्परफाड़ डिस्काउंट ने उड़ाए होश, ऑफर खत्म होने से पहले जान लें कीमत
iPhone Air Price Drops: Apple के सबसे पतले iPhone Air पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इसे विजय सेल्स से करीब 25,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। यह ऑफर उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो कम कीमत में प्रीमियम iPhone खरीदना चाहते हैं।
(iPhone Air Price Drops/ Image Credit: AI-generated)
- iPhone Air पर 25 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।
- यह Apple का बेहद पतला 5.6mm डिजाइन वाला आईफोन है।
- फोन में 6.5 इंच LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है।
नई दिल्ली: iPhone Air Price Drops: Apple के सबसे पतले स्मार्टफोन iPhone Air पर इन दिनों शानदार ऑफर मिल रहा है। स्लिम डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स वाले इस स्मार्टफोन को ग्राहक 20 हजार रुपये से ज्यादा की छूट के साथ खरीद सकते हैं। आने वाले समय में iPhone की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यह ऑफर यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं iPhone Air के फीचर्स, कीमत और डिस्काउंट की पूरी जानकारी।
iPhone Air में मिलते हैं दमदार फीचर्स
iPhone Air की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद पतला डिजाइन है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है और इसका वजन करीब 165 ग्राम है। फोन में 6.5 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें A19 Pro चिपसेट दिया गया है जो iPhone 17 Pro सीरीज में भी इस्तेमाल किया गया है। यह फोन तेज प्रोसेसिंग और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने में सक्षम है।
कैमरा और बैटरी में थोड़ा समझौता
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone Air में पीछे की तरफ 48MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी के लिए इसमें 3149mAh का पैक दिया गया है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। लेकिन जो यूजर्स ज्यादा कैमरा फीचर्स और बड़ी बैटरी चाहते हैं उन्हें इस मॉडल में कुछ सीमाएं महसूस हो सकती हैं। लेकिन प्रीमियम डिजाइन और Apple के अनुभव के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
यहां मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट
iPhone Air को भारत में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब विजय सेल्स पर यह फोन 20 हजार रुपये से ज्यादा की छूट के बाद 98,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा ICICI बैंक समेत कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर्स के जरिए 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत भी मिल सकती है। इस तरह ग्राहक लगभग 25 हजार रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं।
iPhone Air खरीदें या नए मॉडल का इंतजार करें?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple आने वाले समय में iPhone Air 2 पेश कर सकता है। जिसमें कैमरा और बैटरी से जुड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। अगर आप अभी एक प्रीमियम, हल्का और स्टाइलिश iPhone चाहते हैं तो मौजूदा डिस्काउंट के साथ iPhone Air आकर्षक विकल्प बन सकता है। लेकिन ज्यादा कैमरा और बैटरी क्षमता चाहने वाले यूजर्स नए मॉडल का इंतजार कर सकते हैं। इसके अलावा Vivo T5 Pro 5G पर भी छूट मिल रही है जो मिड-रेंज सेगमेंट में एक विकल्प हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Obsession OTT Release Date: Netflix पर आने वाली है रूह कंपाने वाली हॉरर थ्रिलर फिल्म, इस तारीख को होगी रिलीज, अकेले देखे तो उड़ जाएगी रातों की नींद
- Chhindwara Suicide Case: हाथ-पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिख महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानें किस बात से थी परेशान
- Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan: धरती की सेहत का ख्याल नहीं रख रहा इंसान, सीएम योगी ने की एक पेड़ मां के नाम महा अभियान की शुरुआत

Facebook


