शह मात The Big Debate: राज्यसभा की रेस, ‘तीसरी सीट’ का सस्पेंस! किसका दांव होने वाला है भारी, क्या कांग्रेस बचा पाएगी अपनी सीट?

MP Rajya Sabha Election News: मध्य प्रदेश में तीन सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव पर दिल्ली में डिस्कसन हुआ।

शह मात The Big Debate: राज्यसभा की रेस, ‘तीसरी सीट’ का सस्पेंस! किसका दांव होने वाला है भारी, क्या कांग्रेस बचा पाएगी अपनी सीट?

MP Rajya Sabha Election News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 29, 2026 / 11:33 pm IST
Published Date: May 29, 2026 11:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम डॉ यादव ने मुलाकात की थी।
  • मध्य प्रदेश में तीन सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव पर डिस्कसन हुआ था।
  • ख़बर आई कि, भाजपा सिर्फ दो सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी।

MP Rajya Sabha Election News: भोपाल: महज कुछ दिनों पहले नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने मुलाकात की। इस मुलाकात में संगठन और सरकार के कामकाज के अलावा एमपी में तीन सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव पर भी डिस्कसन हुआ। (MP Rajya Sabha Election News) इसके बाद ये ख़बर छन कर बाहर आई कि, भाजपा सिर्फ दो सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। तीसरी सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई है। यानी बाकी राज्यों की तरह कोई तोड़ फोड़ नहीं होगी, लेकिन अब भाजपा के सुर बदले बदले से हैं। पार्टी कह रही है कि- कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार वाली हालत है, जूतम पैजार हो रही है। कहीं कांग्रेस अपनी 1 सीट से भी हाथ ना धो बैठे।

वहीं इसमें कोई दो राय नहीं कि नंबर के आधार पर बिलकुल मुहाने पर बैठी कांग्रेस के लिए ये एक सीट भी आसान नहीं है। दिग्विजय सिंह भले कह रहे हों कि वे रिपीट होने की दौड़ में नहीं हैं, लेकिन राज्यसभा जाने को लेकर उनकी लॉबिंग चल रही है, तो इस रेस में पूर्व सीएम कमलनाथ और जीतू पटवारी भी शामिल हैं। (MP Rajya Sabha Election News) ऐसे में कांग्रेस दावा कर रही है कि, कैंडिडेट कोई भी हो राज्यसभा की तीसरी सीट दमखम के साथ जीतेंगे।

MP Rajya Sabha Election News:  एमपी में होने वाले राज्यसभा चुनाव बेशक रोचक होंगे। संभावना है कि बीजेपी से केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन रिपीट होंगे। वहीं एक सीट पर कैलाश विजयवर्गीय, लाल सिंह आर्य, अरविन्द भदौरिया जैसे नामों की चर्चा है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या भाजपा आसानी से तीसरी सीट छोड़ देगी? सवाल ये कि यदि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम राज्यसभा के लिए आया, (MP Rajya Sabha Election News) तो इंदौर से कैबिनेट में फिर किसे मौक़ा मिलेगा? सवाल ये भी कि- कांग्रेस संख्या बल के बावजूद क्या तीसरी सीट बचा पाएगी? सवाल ये भी कि कांग्रेस, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह में से किसे दिल्ली भेजेगी?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.