New DRDO Chairman Appointed: डिफेन्स मामले में मोदी सरकार का बड़ा फैसला.. रक्षा सचिव को सौंपी DRDO चेयरमैन की कमान, ACC ने दी स्वीकृति, जानें कौन हैं राजेश कुमार सिंह

New DRDO Chairman Appointed: Meta Description (Hindi):रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को DRDO चेयरमैन और DDR&D सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

New DRDO Chairman Appointed: डिफेन्स मामले में मोदी सरकार का बड़ा फैसला.. रक्षा सचिव को सौंपी DRDO चेयरमैन की कमान, ACC ने दी स्वीकृति, जानें कौन हैं राजेश कुमार सिंह

New DRDO Chairman Appointed || Image- ANI News File

Modified Date: May 29, 2026 / 10:51 pm IST
Published Date: May 29, 2026 10:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजेश कुमार सिंह को DRDO प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार मिला।
  • डॉ. समीर वी. कामत का कार्यकाल 31 मई 2026 को समाप्त होगा।
  • ACC ने अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी किया।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और DRDO के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह जिम्मेदारी डॉ. समीर वी. कामत का कार्यकाल पूरा होने के बाद दी गई है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने शुक्रवार शाम इस संबंध में आदेश जारी किया। (New DRDO Chairman Appointed) सरकारी आदेश के अनुसार, 31 मई 2026 से राजेश कुमार सिंह यह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक नियमित नियुक्ति नहीं हो जाती या नया आदेश जारी नहीं होता।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अनुभवी IAS अधिकारी हैं राजेश कुमार सिंह

राजेश कुमार सिंह 1989 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं और फिलहाल रक्षा सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 1 नवंबर 2024 को रक्षा सचिव का पद संभाला था। इससे पहले वे उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) में सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पेट्रोलियम मंत्रालय, कृषि मंत्रालय और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में भी कई अहम पदों पर काम किया है।

2022 से DRDO प्रमुख थे डॉ. समीर कामत

समीर वी कामत अगस्त 2022 से DRDO प्रमुख और रक्षा अनुसंधान विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनका कार्यकाल 31 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। डॉ. कामत IIT खड़गपुर और अमेरिका की ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र रहे हैं। (New DRDO Chairman Appointed) उन्होंने 1989 में DRDO जॉइन किया था। उन्हें विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। उन्होंने 180 से ज्यादा रिसर्च पेपर भी प्रकाशित किए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

नेतन्याहू ने वैश्विक आलोचना के बीच इजराइल के लिए भारत के ‘जबरदस्त प्रेम’ का उल्लेख किया

उच्चतम न्यायालय की मंजूरी के बाद एशियाई खेलों 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी विनेश फोगाट

वित्तीय संस्थानों में बीते वित्त वर्ष 48,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 10,000 से अधिक मामले दर्ज

लंबित दाखिल-खारिज आवेदन 15 दिनों में निपटाएं : बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल

मैनपुरी में स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर में दो की मौत, 35 घायल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown