MP Teacher Joining News: 5 हजार से ज्यादा शिक्षकों को मिली जॉइनिंग, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
MP Teacher Joining News: करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश के चयनित शिक्षकों को नियुक्ति मिल गई है।
MP Teacher Joining News/Photo Creadit: Ai
- मध्य प्रदेश में 5,017 चयनित शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए
- 4,067 माध्यमिक और 950 प्राथमिक शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में नियुक्ति मिली
- करीब दो साल के इंतजार के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने से खुशी की लहर
भोपाल। MP Teacher Joining News: करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश के चयनित शिक्षकों को नियुक्ति मिल गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में 5017 चयनित शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें 4067 माध्यमिक शिक्षक और 950 प्राथमिक शिक्षक शामिल हैं। लंबे समय से नियुक्ति की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। अब विभाग द्वारा आदेश जारी होने के साथ ही उनका इंतजार खत्म हो गया है।
MP Teacher Recruitment नियुक्ति आदेश मिलने के बाद नए शिक्षक आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं देंगे। विभिन्न विषयों के रिक्त पद भी इस प्रक्रिया के तहत भरे गए हैं, जिससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि नए शिक्षकों की नियुक्ति से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होगी और छात्रों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। लंबे संघर्ष के बाद नियुक्ति पत्र मिलने से चयनित अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है।
किन विषयों में हुई है शिक्षकों की नियुक्ति
MP Teacher Joining News जारी आदेशों के अनुसार, प्रदेश में कुल 5,017 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें 4,067 माध्यमिक स्कूल शिक्षक और 950 प्राथमिक स्कूल शिक्षक शामिल हैं। माध्यमिक स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, खेल और संगीत जैसे विषयों में की गई है। वहीं प्राथमिक स्तर पर खेल, नृत्य और संगीत के शिक्षकों को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Farmers News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने अचानक बढ़ाया DAP का कोटा, पढ़ें पूरी खबर
- Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे बारिश मचाएगी तांडव, IMD का बड़ा अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें कहां रहेगा खतरा
- Teejan Bai Death News: पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, जानिए कैसे गांव की बेटी बनीं दुनिया में छत्तीसगढ़ की पहचान, पढ़िए उनके जीवन से जुड़ी ये खास बातें

Facebook


