ध्यान दें.. 30 नवंबर तक वोटर लिस्ट में जुड़वा-हटवा सकते हैं नाम, BLO घर-घर देंगे दस्तक

इसके लिए दावे-आपत्ति मांगे गए हैं। वहीं, 18 वर्ष उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने के लिए बीएलओ घर-घर दस्तक देंगे।

ध्यान दें.. 30 नवंबर तक वोटर लिस्ट में जुड़वा-हटवा सकते हैं नाम, BLO घर-घर देंगे दस्तक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 3, 2021 12:09 pm IST

भोपाल। मतदाता अब भोपाल जिले की वोटर लिस्ट में 30 नवंबर तक नाम जुड़वाए-हटवाए या संशोधन कराए जा सकेंगे। इसके लिए दावे-आपत्ति मांगे गए हैं। वहीं, 18 वर्ष उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने के लिए बीएलओ घर-घर दस्तक देंगे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर संघ ने जताई चिंता, प्रांत संघचालक बोले- पूरे प्रदेश में होगा जनजागरण कार्यक्रम

ताकि वे आगामी चुनावों में वोटिंग कर सके। भोपाल में 14, 18, 20 और 21 नवंबर को विशेष कैम्प भी लगेंगे। जिला प्रशासन ने निर्वाचन नामावली के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया है। इस पर दावे-आपत्ति 30 नवंबर तक किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  सराफा कारोबारी की कार से हुए सोना चोरी मामले का खुलासा, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, दोस्तों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

प्रत्येक बीएलओ सेंटर पर 18 और 14 नवंबर को कैम्प लगाए जाएंगे। इसमें छूटे मतदाताओं के लिए 20 और 21 नवंबर को फिर से विशेष कैम्प लगेंगे। जहां वोटर लिस्ट में त्रुटि सुधार संबंधी फार्म भी जमा किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  राज्योत्सव में अतिथि प्रोटोकॉल को लेकर छत्तीसगढ़ में गरमाई सियासत, पूर्व CM रमन सिंह को विशिष्ट अतिथि और सांसद संतोष पाण्डेय से अध्यक्षता कराए जाने पर BJP ने जताई आपत्ति


लेखक के बारे में