मध्यप्रदेश को गडकरी की सौगात, 550 किमी की सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास, किए ये बड़े ऐलान
मध्यप्रदेश को गडकरी की सौगात, 550 किमी की सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यासः Nitin Gadkari lays foundation stone for 550 km of road projects
Gadkari In MP Gadkari In MP
जबलपुरः Gadkari In MP केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को कई सौगात दी। नितिन गडकरी ने मंडला और जबलपुर में साढ़े पांच सौ किमी की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 112 किमी लंबी जबलपुर के रिंग रोड निर्माण और फ्लाईओवर एक्सटेंशन का भी भूमिपूजन किया।
Gadkari In MP इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले सात साल से फग्गनसिंह कुलस्ते जी आग्रह कर रहे थे। मंडला बुला रहे थे। यहां प्रकृति निवास करती है। प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकर्षित करती है। यह रानी दुर्गावती की भूमि है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। वनवासियों के लिए जो सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक तौर पर पिछड़े हैं, उनका विकास करना राज्य एवं केंद्र सरकारों की प्राथमिकता है। इसके लिए रोड अच्छे बनने चाहिए। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी के उद्गार को दोहराया कि अमेरिका धनवान है क्योंकि उसकी सड़कें अच्छी हैं। हम भी सड़कों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
बरेला से मंडला का जो काम हुआ, उससे संतुष्ट नहीं
नितिन गडकरी ने कहा कि कान्हा सिवनी, बालाघाट, जबलपुर और नागपुर से कान्हा के लिए जो कनेक्टिविटी है। उसे अच्छा करना है। इसे सुधारने के लिए मैं निश्चित रूप से चिंतित हूं। मैं कान्हा गया था। मैं गति-शक्ति क्लस्टर में ट्राइबल पापुलेशन को रोड क्लस्टर बनाने की योजना बनाएंगे। एनएच जाहिर करने की कोशिश करूंगा। मंडला से जबलपुर जो रोड है। बरेला से मंडला 400 करोड़ रुपये का 63 किमी का जो काम हो रहा है, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। बहुत सी दिक्कतें आई हैं। आपको बहुत तकलीफ हो रही है। मेरी अधिकारियों से बातचीत हुई है। जितना काम हुआ है, उसे आपसी सहमति से सस्पेंड कर दो। पुराने काम को रिपेयर करो। नया टेंडर निकालो और जल्दी यह रोड अच्छा पूरा कर के दो। मैंने उन्हें आदेश दिया है। कुलस्ते जी ने अंजनिया में फ्लाईओवर की मांग की है, उसे मैं मंजूर करने की घोषणा करता हूं। कान्हा क्लस्टर के नाम से एक योजना बनाकर गति-शक्ति में ट्राइबल बेल्ट को जोड़ना चाहता हूं। इसकी योजना को मैं मंजूरी दूंगा। मंडला के बायपास का काम भी चल रहा है। मध्यप्रदेश में 1611 करोड़ रुपये के 23 पुलों की मंजूरी दे रहा हूं। नर्मदा एक्सप्रेस-वे की स्टडी कर हमें भेजिए, हम मंजूरी देंगे। नर्मदा प्रदक्षिणा का विषय श्रद्धा का है। मैं भी बहुत श्रद्धालु हूं। मैंने सभी धर्मों के जो प्रमुख स्थल थे, उनके रोड अच्छे कर दिए। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री साल भर जा सकने वाली सड़क बना दी है। अयोध्या सर्किट 22 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। बुद्ध सर्किट बन चुका है। रोड़ बनने से नर्मदा परिक्रमा करने वालों को राहत मिलेगी।
Read More : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, वजह जानकर कांप उठेगी आपकी रूह
सीएम शिवराज ने कही ये बात
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि पहले 5 करोड़ भी मांगने पड़ते थे,
आज केंद्र बिन मांगे 5 हज़ार करोड़ के विकासकार्यों की सौगात दे रही है। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने असम्भव को सम्भव करके दिखाया। रिंग रोड सिर्फ रोड नहीं चौतरफा विकास की आधारशिला है, यह 6 NH को जोड़कर विकास को नई दिशा देगी। सीएम शिवराज ने कहा कि सरकार रिंग रोड के आसपास औद्योगिक क्लस्टर बनाएगी। रोजगार देने का आधार के साथ टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री को बढ़ाएगी।

Facebook


