Reported By: Amit Khare
,Panna Murder News | Photo Credit: IBC24
पन्ना: Panna Murder News मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक रूह कपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रिश्तों का कत्ल कर एक दामाद हैवान बन गया। मामला बृजपुर थाना क्षेत्र के अहिरगवां का है, जहाँ लालच की आग में अंधे हुए संदीप विश्वास नामक युवक ने अपनी ही सास, 50 वर्षीय रीता राय की बेरहमी से हत्या कर दी। (Damad Murder Saas)
Panna Crime News जानकारी के मुताबिक, आरोपी दामाद मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन की मांग को लेकर अपनी गर्भवती पत्नी को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। शुक्रवार रात जब मृतका रसोई में खाना बना रही थी, तभी आरोपी ने लाठी से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना दर्दनाक था कि रीता राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई अपनी गर्भवती पत्नी को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घटना के बाद से गांव में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।